श्योपुर में दो समुदायों के बीच झड़प, 3 घायल, पथराव के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

श्योपुर। मामूली कहासुनी ने सांप्रदायिक रूप ले लिया। रेंगर मोहल्ले में शाहरुख खान की अजय और मोहित रेंगर से कहासुनी हो गई। शुरुआती विवाद ने गंभीर रूप ले लिया जब दोनों समुदायों के लोग मौके पर जमा हो गए।

विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसमें शाहरुख, अजय और मोहित घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद भारी संख्या में लोग कोतवाली थाने पहुंच गए और थाने को घेर लिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।

कोतवाली थाना प्रभारी सतीश दुबे ने बताया कि स्थिति को तत्काल नियंत्रण में ले लिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। सुबह से हालात सामान्य हैं, लेकिन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस अलर्ट पर है।

Next Post

राजपुताना ने किया महिला स्वस्थ जागरूकता सेमिनार

Mon Jan 13 , 2025
ग्वालियर। “वर्तमान समय में लगभग प्रत्येक परिवार किसी न किसी बीमारी का सामना कर रहा है। अशुद्ध खाद्य सामग्री तथा अनियमित दिनचर्या इसका प्रमुख कारण हैं। हम सभी को राजपूताना द्वारा आयोजित इस महिला स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार में मिली जानकारी का लाभ उठा कर अपने परिवार को स्वस्थ रखना है” […]

You May Like

मनोरंजन