
इन्दौर। सरकारी (होलकरी) ताजिया इंतेजामिया कमेटी का नया अध्यक्ष हाजी इल्यास कुरैशी को बनाया गया है।
विगत दिनों कमेटी के अध्यक्ष हाजी इनायत कुरैशी ने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कमेटी के सरपरस्त शहर क़ाज़ी डॉ. मोहम्मद इशरत अली ने मुकेरीपुरा मोहल्ले के रहवासियों की बैठक ली और सर्वसम्मति से हाजी इल्यास कुरैशी को अध्यक्ष चुना है। साथ ही 17 सदस्य भी बनाए गए हैं, जो सरकारी ताजिया और इमामबाड़े की व्यवस्था को देखेंगे। कमेटी में पूर्व सदर हाजी इनायत कुरैशी, इकबाल भाई हैदराबादी और मो. शफी कुरैगी को कमेटी समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है।
