शेरिंग वांगचुक शेरपा वियतनाम में भारत के अगले राजदूत नियुक्त

नयी दिल्ली 06 सितम्बर (वार्ता) भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी शेरिंग वांगचुक शेरपा को वियतनाम में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। वह विदेश सेवा के वर्ष 2002 बैच के अधिकारी हैं और अभी विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार उनके शीघ्र ही कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है। इससे पहले वियतनाम में संदीप आर्य भारत के राजदूत थे।
भारत और वियतनाम के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ संबंधों पर आधारित समग्र रणनीतिक साझेदारी है।
दोनों देशों के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध हैं। भारत और वियतनाम के बीच विधिवत राजनयिक संबंधों की शुरूआत 1972 में हुई थी।
दोनों के बीच संबंध शांति, समृद्धि और लोगों के बीच परस्पर संबंधों पर आधारित हैं। दोनों देशों ने वर्ष 2022 में राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50 वीं वर्षगांठ मनायी थी।
वियतनाम का भारत की ‘एक्ट ईस्ट नीति’ में महत्वपूर्ण स्थान है। दोनों के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग रक्षा संबंधों का आधार है। दोनों देशों के बीच सैन्य साजो-सामान की खरीद , गुप्त सूचनाओं का आदान-प्रदान, संयुक्त नौसैनिक अभ्यास, तथा आतंकवाद के विरुद्ध प्रशिक्षण नियमित रूप से होता रहता है। भारत अक्सर अपने युद्धपोत भी वियतनाम में मैत्री-यात्रा पर भेजता रहता है।

Next Post

चावल मजबूत, गेहूं-चीनी नरम, दाल-खाद्य तेलों में भी गिरावट

Sat Sep 6 , 2025
नयी दिल्ली, 06 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल की कीमतों में तेजी रही जबकि गेहूं में नरमी का रुख रहा। खाद्य तेलों, दालों और चीनी के दाम भी टूट गये। घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत करीब 26 रुपये बढ़कर 3,776.83 रुपये […]

You May Like

मनोरंजन