कावड़ भरने गए दो बच्चों की नदी में डूबने से मौत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

अशोकनगर। शहर से 9 किलोमीटर दूर स्थित तूमैन गांव की त्रिवेणी नदी में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना हुई। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए कावड़ भरने गए दो बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दियाधरी गांव के सौरभ लोधी (16) और आरूषी (शेरा) साहू (9)शामिल हैं।

दरअसल दोनों बच्चे अपने गांव दियाधरी से त्रिवेणी नदी से कावड़ भरने गए थे। बताया जा रहा है आरूषी अपने पूरे परिवार के साथ गई थी, जबकि सौरभ इन्हीं लोगों के साथ गया था। जहां बच्चों को घाट पर बैठाकर लोग कावड़ भरने लगे इसी दौरान उन्हें देखकर ये भी नहीं में उतरे और सीढ़ियो के पास बने गड्ढे में डूब गए जिन्हें डूबता देखकर लोगों ने बचाने का प्रयास किया तैरना न आने की वजह बे उन्हें बचा नहीं सके। इसके बाद गांव के लोगों को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पहुंचे तैराकों ने इन्हें बाहर निकाला और अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों का पीएम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया। वहीं मार्गकायम कर जांच में लिया हैं।

 

मां का रो- रो कर बुरा हाल

 

घटना की जानकारी लगने के बाद परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे, जहां बच्चों के शवों के देखकर मां का रो रो कर बुरा हाल था। वहीं घटना को लेकर परिजनों का कहना था कि यदि मौके कोई तैराक या फिर sdrf की टीम होती तो शायद यह घटना घटित न होती।

Next Post

बल्कर की चपेट में आए पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर 

Mon Jul 21 , 2025
सीधी। सीधी-जोगीपुर बाईपास में सोमवार की सुबह दिल दहलाने वाले सड़क हादसे में बल्कर की चपेट में आये बाइक चालक पति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं बाइक में पीछे बैठी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया […]

You May Like