ज्वलनशील पदार्थों के कारखानों और गोदामों के खिलाफ याचिका दायर

जबलपुर। शहर भर में चल रहे ज्वलनशील पदार्थों के कारखानों और गोदामों के खिलाफ मप्र हाईकोर्ट की शरण ली गई है। नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के डॉ. पीजी नाजपांडे व नयागांव के समाजसेवी रजत भार्गव ने इस संबंध में जनहित याचिका दायर कर दी है। जिसमें जल्द सुनवाई संभावित है। दायर याचिका में कहा गया है कि जबलपुर शहर के कोने-कोने में ज्वलनशील पदार्थों का उत्पादन व भंडारण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। आवासीय क्षेत्रों में चल रहे ये कारखाने व गोदाम आबादी के लिए खतरा बने हुए हैं। कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। कई शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Next Post

एचएस प्रणय, चिराग शेट्टी ने भारतीय शटलरों के लिए ज़्यादा सराहना की मांग की

Wed May 6 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) भारत के बैडमिंटन सितारे एच एस प्रणय और चिराग शेट्टी ने इस बात पर निराशा जताई है कि थॉमस कप 2026 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम को घर लौटने पर कोई स्वागत नहीं मिला और न ही उन्हें उचित सराहना मिली। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) […]

You May Like