अमित ठेंगे चौक पर भगवा ध्वज उतारने को लेकर हुआ बवाल

छिंदवाड़ा। शहर के मानसरोवर काम्पलेक्स के सामने मेजर अमित ठेंगे चौक पर मंगलवार दोपहर उस वक्त बवाल मच गया जब नगर निगम के कुछ कर्मचारी यहां पहुंचें और हाईमास्क के सहारे लहराने वाला भगवा ध्वज उतारने लगे। आस-पास के दुकानदारों और हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने ध्वज उतारने का विरोध करते हुए कारण पूछा तो पता चला कि प्रशासनिक आदेश है कि सभी चौक-चौराहों से पताकाएं हटाईं जाएं।

इस मौखिक आदेश को सुनकर युवाओं ने गुस्से में बवाल मचा दिया और देखते ही देखते विश्व हिंदू परिषद सहित छोटी बाजार के युवाओं ने टोली यहां जमा हो गई और एक तरफ का रास्ता बंद करके प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। कोतवाली पुलिस की टीम ने आकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद नगर निगम कमिश्नर सीपी राय मौके पर पहुंचें और भगवा ध्वज यथास्थान रखने का आश्वासन दिया साथ ही और कमिश्नर ने सभी से धरना खत्म करने का अपील की। तत्काल ही भगवा ध्वज को वापस ऊपर चढ़ाकर मामले का पटाक्षेप करवाया गया।

Next Post

मोबाइल चलाने से किया मना तो युवती ने कुंए में कूद की आत्महत्या

Tue Sep 8 , 2026
छिंदवाड़ा। चाचा के यहां रहकर पढऩे वाली युवती को मोबाइल चलाने के लिए इंकार करना महंगा साबित हो गया। चाचा के खेते जाते ही युवती ने कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकारी अनुसार मोनिका पिता मनोज कुमरे 20 […]

You May Like