बुलंदशहर में कंटेनर पलटा,एक मरा

बुलंदशहर, 9 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर मंगलवार को देशी शराब से भरा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से एक दुकानदार की मृत्यु हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजय ने बताया कि आज सुबह करीब 11बजे बुलंदशहर से गाजियाबाद की ओर जा रहा देशी शराब से लदा कंटेनर सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के जाट चौक के निकट अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान कंटेनर की चपेट में आने से स्थानीय दुकानदार कन्हैया, निवासी सिकंदराबाद, की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

उन्होने बताया कि दुर्घटना में कंटेनर चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Next Post

जोकोविच ने फ्रेंच ओपन चैम्पियन ज़्वेरेव को बधाई दी

Tue Jun 9 , 2026
पेरिस, 09 जून (वार्ता) अलेक्जेंडर ज़्वेरेव ने रविवार को रौलां गैरो में फ्लेवियो कोबोली को हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। तीन बड़े फाइनल हारने के बाद आखिरकार उन्हें यह सफलता मिली। जर्मन खिलाड़ी की जीत के एक दिन बाद, नोवाक जोकोविच ने सोशल मीडिया पर एक दिल को […]

You May Like