पांचवी मंजिल से कूदने छज्जे पर चढ़ी महिला, पति ने बचाया

छिंदवाड़ा। मंडिकल संबद्ध जिला अस्पताल में रविवार की सुबह करीब 8 से 9 के बीच एक महिला पांचवीं मंजिल से कूदने छज्जे पर उतर गई। उतरने के बाद कुछ देर तक महिला छज्जे पर रोते रही और टहलते रही। जैसे ही महिला को लोगों ने देखा, दंग रह गए। परिसर में हड़कंप मच गया। यह वीडियो सोषल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। चैकी पुलिस से लेकर मरीजों के परिजनों का जमावड़ा लग गया। लोग उसे नीचे से आवाज लगाते रहे, कूदना नहीं। इसके बाद उसका पति पांचवी मंजिल पर पहुंचा। उसने जैसे तैसे अपनी पत्नी को मनाया। उसका हाथ पकड़क छज्जे से बालकनी में खंीचा। इसके बाद पत्नी मान-मव्वौल के बाद अपने वार्ड में आ गई। दरअसल महिला को दो दिन पूर्व जहर का सेवन कर लिया था। जिसके बाद महिला मेडिकल वार्ड प्रथम मंजिल में भर्ती कराया गया था। हालांकि वह खतरे बाहर है। सुबह अचानक वह वार्ड से पति के साथ वाद विवाद करने के बाद निकल गई। सीधे पांचवी पर जा पहुंची। जहां उसने नीचे छलांग लगाने की पूरी कोषिष की।

महिला ने किया प्रेम विवाह

उसके पति ने बताया कि हम दोनों ने पे्रम विवाह किया है। दो दिन पूर्व घर में परिवारिक विवाद के बाद महिला ने जहर का सेवन कर लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे के बाहर है। उसने बताया कि मुझे गलत फहमी हो थी। इसलिए मैने यह कदम उठाया। मुझे मेरी गलती का एहसास हो गया। अब में ऐसा नहीं करूंगी।

Next Post

यातायात व्यवस्था सुधारने सड़कों पर उतरी पुलिस: हेलमेट, सीटबेल्ट और ओवरस्पीडिंग पर कसा शिकंजा

Sun Apr 26 , 2026
छिंदवाड़ा। शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से दिनांक रविवार को विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। यह अभियान एसपी अजय पांडे के मार्गदर्शन एवं एएसपी आशीष खरे के निर्देशन में चलाया जा रहा है। जिसके तहत ऑटो तथा अन्य वाहनों की सघन जांच की […]

You May Like