ज्ञापन: गरबा महोत्सव में मर्यादा का पालन हो अनिवार्य

 

जबलपुर। शक्ति की आराधना के पावन पर्व शारदेय नवरात्र को परंपरागत एवं मर्यादित स्वरूप में संपन्न कराने की मांग को लेकर हिन्दू धर्म सेना जबलपुर महानगर की महिला इकाई एवं विधि प्रकोष्ठ द्वारा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में विशेष रूप से यह मांग रखी गई कि गरबा महोत्सव के आयोजन में परंपरा, संस्कृति और मर्यादा का पालन अनिवार्य हो, आधार कार्ड से ही प्रवेश दिया जाए और गैर-हिंदू व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहे, आयोजन समिति का जिम्मेदार सदस्य सभी गतिविधियों की जवाबदेही ले, आयोजन स्थल पर संबंधित थाने की पुलिस मौजूद रहे, अशोभनीय/फिल्मी गानों पर पूर्ण प्रतिबंध हो और केवल पारंपरिक भक्ति संगीत ही प्रयोग हो, प्रतिभागियों के वस्त्र पारंपरिक, सांस्कृतिक एवं मर्यादित हों, हिन्दू धर्म सेना जबलपुर महानगर ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि धर्म और आस्था पर किसी भी प्रकार का प्रहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि मर्यादाओं का उल्लंघन हुआ तो समाज खुलकर विरोध करेगा। इस अवसर पर हिन्दू धर्म सेना की महिला इकाई की अन्नू सिंह, अभिलाषा सिंह, श्री तिवारी, मधु सिंह, अनुराधा सिंह और विधि प्रकोष्ठ के एड ईश्वर सिंह , एड अमित उपाध्याय, एड अनिकेत पांडे, एड अभिषेक उपाध्याय, एड ऋषि चौकसे, सहित नीरज राजपूत, सौरभ रैकवार, छोटू शर्मा, राहुल महावार अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Next Post

धोबी चौराहा क्षेत्र में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मासूम बच्ची बाल-बाल बची

Mon Sep 15 , 2025
शाजापुर। शाजापुर में सडक़ हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे. आए दिन कोई न कोई घटना हो रही है, जिसमें लोग काल के गाल में समा रहे हैं. सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे भी धोबी चौराहा क्षेत्र में एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में […]

You May Like