मानहानि प्रकरण की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

जबलपुर। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति हिमांशु जोशी की एकपीठ ने याचिकाकर्ता के विरुद्घ लंबित मानहानि प्रकरण की कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी। कोर्ट ने अनावेदक उदय त्रिपाठी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता सतना निवासी रामकृष्ण त्रिपाठी की ओर से अधिवक्ता रामबिहारी गौतम ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि याचिकाकर्ता ने उदय के खिलाफ शासकीय भूमि पर कब्जा की शिकायत की थी। शिकायत के बाद राजस्व अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए उदय के विरुद्ध जुर्माना अधिरोपित किया और कब्जा खाली करने के निर्देश दिए। यह मामला स्थानीय मीडिया में प्रकाशित हुआ। इससे आहत होकर उदय ने रामकृष्ण के विरुद्ध पन्ना की अदालत में मानहानि का प्रकरण दायर कर दिया। पन्ना की अदालत ने उस मामले में याचिकाकर्ता को समन जारी कर तलब किया है। हाई कोर्ट को अवगत कराया गया कि यह मामला किसी भी तरह मानहानि का नहीं है, क्योंकि जिस शिकायत को आधार बनाकर मानहानि लगाई है, उसी पर सरकारी अधिकारियों ने कार्रवाई की है।

Next Post

बालाघाट नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ भ्रष्टाचारों के आरोपों की जांच 90 दिन में पूरी करें सरकार

Fri Jan 30 , 2026
जबलपुर। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की एकल पीठ ने बालाघाट निवासी तथा पार्षद केवल सोनेकर सुधीर चिले सौरभ जैन एवं राज हरिनखेरे के द्वारा दायर याचिका की सुनवाई पश्चात राज्य शासन को निर्देशित किया है की याचिका कर्ताओं द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपी की जांच […]

You May Like