एसपी आनंद कलादगी ने किया बनवार चौकी का औचक निरीक्षण

दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (आईपीएस) ने गुरुवार देर शाम बनवार चौकी का औचक निरीक्षण किया.इस दौरान उन्होंने लंबित अपराधों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की.एसपी श्री कलादगी ने थाना प्रभारी नोहटा अभिषेक पटेल व चौकी प्रभारी मनीष यादव को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने चौकी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, फरियादियों से बेहतर व्यवहार और रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए.पुलिस अधीक्षक ने चौकी के रिकॉर्ड, मालखाना और हवालात का भी निरीक्षण किया. उन्होंने अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए.

Next Post

आए थे ऊर्जा भरने, देख गए गुटबाजी की झलक....

Fri May 15 , 2026
अविनाश दीक्षित जब अपने ही भितरघात, आपसी विवाद कर एकजुटता को भंग करते नजर आएं तो फिर विपक्ष या प्रतिद्वंदी की क्या जरूरत है..ये कहावत एक बार फिर से शहर कांग्रेस कमेटी में फिट बैठी है। हूआ यूं कि कांग्रेस के दिग्गज नेता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल विगत […]

You May Like

मनोरंजन