दायित्व को परिणाम में बदलने के लिए होता है पद : डॉ सोलंकी

बड़वानी। पद सुशोभित करने के लिए नहीं होता है, बल्कि दायित्व को पूर्ण तरीके से परिणाम में बदलने के लिए होता है और मैं अपनी पूरी क्षमता के साथ अपने दायित्व को निभाते हुए सभी कार्यों और चुनौतियों को परिणाम में बदलने का संकल्प लेता हूं।

उक्त बातें राज्यसभा सांसद व नवनियुक्त भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ सुमेरसिंह सोलंकी ने भाजपा कार्यालय में सम्मान समारोह कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं के बीच कही। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने यह पद मुझे नहीं दिया बल्कि जिले के एक-एक कार्यकर्ताओं को दिया है। हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि इस पद की गरिमा को बनाते हुए अपने जिले में संगठनात्मक मजबूती प्रदान कर पूरे प्रदेश में बड़वानी जिले को एक आदर्श जिला बनाने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प दिलाया तथा उन्होंने राष्ट्रीय व प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, पानसेमल विधायक श्याम बरडे, पूर्व जिलाध्यक्ष सोहन माहेश्वरी व ओमप्रकाश सोनी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री भागीरथ कुशवाह व आभार सचिन चौहान ने व्यक्त किया।

जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री डॉ सुमेरसिंह सोलंकी व नवनियुक्त प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन का प्रथम जिला आगमन रविवार को दोपहर 2 बजे ठीकरी में हुआ। जहां हजारों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद द्वारा ठीकरी नगर परिषद को पानी के दो टैंकर प्रदान किए। रास्तेभर में जगह-जगह गर्मजोशी से डॉ सोलंकी का स्वागत किया गया। शाम 7 बजे भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पमाला पहनाकर डॉ सोलंकी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Next Post

डकैती की योजना बनाते नाबालिग सहित आठ युवक गिरफ्तार

Mon Oct 27 , 2025
छिंदवाड़ा. गांगीवाड़ा पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में डकैती की योजना बनाते हुए पुलिस ने नाबालिग सहित आठ युवकों को गिरफ्तार किया है. तीन दिन से युवक शहर में घूम घूम कर रैकी कर रहे थे. पुलिस ने युवक के पास से बाइक, गैंस कटर , तलवार सहित अन्य सामाग्री […]

You May Like