
छिंदवाड़ा. गांगीवाड़ा पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में डकैती की योजना बनाते हुए पुलिस ने नाबालिग सहित आठ युवकों को गिरफ्तार किया है. तीन दिन से युवक शहर में घूम घूम कर रैकी कर रहे थे. पुलिस ने युवक के पास से बाइक, गैंस कटर , तलवार सहित अन्य सामाग्री जब्त किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि नरसिंहपुर रोड के पास स्थित मयंक कोठारी का खाली प्लाटिंग एरिया में तीन मोटर सायकिले खड़ी हैं, वहीं मोटर सायकिलों के पास 8-9 आदमी बैठे है जिनके पाप्त गैस कटर, तलवार, चाकू, लोहे की राडे, आरी आदि सामानें रखी है और वह सब आपस में बात कर रहे है कि आज रात्रि करीबन 12-01 बजे के बीच गांगीवाड़ा रोड में स्थित पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम, गैस कटर से काटकर उसमें डकैती डालना है और जो भी हमें रोकने का प्रयास करेगा उसे खत्म कर देंगे की धमकी दे रहे है. उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल थाना प्रभारी ने वरिष्ट अधिकारियों को उक्त बात से अवगत कराया और थाने से अतिरिक्त बल भय आर्म्स के बुलाकर अलग अलग पुलिस पार्टी बनाकर घेराबंदी कर बदमाशों को गिरफ्त में लिया. पुलिस ने पकड़े गए 8 युवकों पास से डकैती में उपयोग करने के लिए गैस कटर, तलवार, चाकुएं, नकाब, लोहे की राडे एवं दो मोटर बाइक, एक स्कूटी बरामद की. पकड़े गये आरोपियों में से दो आरोपी एवं चार नाबालिक आरोपी नागपुर के अलग अलग जगह से है दो आरोपी छिंदवाड़ा शहर के है. पुलिस ने सभी आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्र. 496/25 धारा 310(4),310(5) , 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर लिया.
तीन दिन से घूम घूम कर रहे थे रेकी
बता दे कि शहर के कृष्णा नगर अंशुल उईके और फ्रेंडस कॉलोनी निवासी अनुज नामदेव पूरे शहर को अच्छे से जानते है. इस लिए महाराष्ट से आए सभी बदमाशों ने इन दोनों से संपर्क किया और डकैती डालने के लिए पूरे शहर में तीन दिन तक रैकी की. रैकी करने के बाद आरोपियों ने गांगीवाड़ा में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को काट कर डकैती डालने की योजना बनाया लेकिन इसके पूर्व ही पुलिस ने सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने इन आरोपियों को दबोचा
डकैती की योजना बनाते हुए पुलिस ने तपीश पिता राहुल बागडे 22 साल निवासी हरिजन कालोनी जरीपटका थाना जरीपटका जिला नागपुर (महाराष्ट्र), आकाश पिता अजय डागोरिया 33 साल निवासी इन्दौरा गली नं. 03 थाना इन्दौरा जिला नागपुर (महाराष्ट्र) ,अनुज पिता राजेश नामदेव 23 साल निवासी फ्रेंडस कालोनी खजरी
थाना देहात जिला छिन्दवाड़ा ,अंशुल पिता रुपचंद उड़के उम्र 18 साल निवासी कृष्णा नगर थाना देहात जिला छिन्दवाड़ा एवं चार नाबालिग को गिरफ्तार कर उनके पास से दो बाइक , एक मोपेड़ स्कूटर , सिलेंडर सहित गैस कटर , एक तलवार, दो चाकू, एक पेचकस, तीन लोहे की राड जब्त की है.
कार्रवाई में टीम की रही भूमिका
उक्त कार्रवाई में देहात थाना प्रभारी निरी. विजयराव माहोरे, उनि. महेश अहिरवार, सउनि. संदीप सिंह राजपूत, प्र.आर. मंगलसिंह, जुगल, टीकाराम, आरक्षक सौरभ बघेल, सूरज चौहान, शेरसिंह, बृजेश पाल, धीरेन्द्र, झनक, सीताराम की विशेष भूमिका रही है. पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है.
