पंचांग 01 अगस्त 2025:-
रा.मि. 10 संवत् 2082 श्रावण शुक्ल अष्टमीं भृगुवासरे दिन-रात, स्वाती नक्षत्रे रात 3/36, साध्य योगे प्रात: 5/46, विष्टि करणे सू.उ. 5/24 सू.अ. 6/36, चन्द्रचार तुला, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6.
—————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शुक्रवार 01 अगस्त 2025
वर्ष के प्रारंभ में धार्मिेक कार्यो में रूचि बढेंगी, यात्रा में बैचारिक वाद विवाद होगा, वर्ष के मध्य में मित्रों तथा प्रियजनों भाईयों का सहयोग, अचल संपत्ति के कार्यो में सफलता मिलेगी, दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी, कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा, वर्ष के अन्त में पारिवारिक समस्याओं में व्यस्तता रहेगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को भाईयों और मित्रों का कार्यो में सहयोग बना रहेगा, अचल संपत्ति से लाभ होगा, दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को यात्रा में सावधानी रखकर कार्य करना हितकर रहेगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट रह सकता है, सिंह राशि के व्यक्तियों को सफलता मिलेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अच्छा स्थान पद प्राप्त होगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में परिश्रम बढेगा.
—————————————————–
आज का भविष्य- शुक्रवार 01 अगस्त 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिये बालक संकोची, एकांतप्रिय, परोपकारी तथा मधुरभाषी होगा. शिक्षा उत्तम रहेगी. नौकरी में सफलता प्राप्त करेगा. जन्म स्थानसे दूर अपना भाग्योदय करेगा. आय के एक से अधिक साधान रहेंगे. माता पिता का भक्त होगा.
—————————————————–
मेष- व्यापारिक लेन-देन में सावधानी बरतें, धोखा हो सकता है. झूठ बोलकर मुश्किल में पड़ सकते हैं. पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा. मित्रता लाभदायक सिद्ध होगी.
वृषभ- आत्मविश्वास की कमी से महत्वपूर्ण निर्णय लंबित होंगे. दूसरों की बातों में आकर अपनों को नाराज कर लेंगे. कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी. निजी पुरूषार्थ प्राप्त होगा.
मिथुन- अटके काम दोस्तों की मदद से पूरे होंगे. नया काम शुरू करेंगे. निर्माण संबंधी कार्यों में प्रगति होगी. संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेगा. कामकाज पूर्ण होने का योग प्रबल है.
कर्क- समय के साथ कार्यशैली में बदलाव करें. दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपना काम स्वयं करें. राजकीय कार्यों में समस्या हल होगी. साहस एवं पुरूषार्थ की वृद्धि होगी.
सिंह- मन की बात करीबी से कह देने से तनाव कम होगा. दूसरों के मामले में हस्तक्षेप से बचें. प्रिय अतिथि का आगमन होगा. समस्याओं का समाधान होगा. यात्रा का योग है.
कन्या- पुकर्क गलती उजागर होने से नीचा देखना पड़ेगा. विरोधियों से सावधान रहें. मनोरंजन, भ्रमण, आमोद प्रमोद के साधानों की पूर्ति होगी. लाभ होगा.
तुला- समय पर काम पूरा नहीं होने से अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी. मानसिक संतुलन बना रहेगा. लाभदायक अवसर प्राप्त होने का योग है.
वृश्चिक- अपनों के व्यवहार से खिन्नता होगी. मामूली बातों को तूल देने से रिश्तों में दरार पड़ सकती है. शारीरिक पीडा हो सकती है. परिश्रम रहेगा.
धनु- भाग्योदय के अवसर मिलेंगे. पुराने मामले सुलझेगें. धार्मिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी. आजीविका प्रयासों में सफलता मिलेगी. राजकीय सहयोग प्राप्त होगा.
मकर- व्यापारिक साझेदारी लाभदायी रहेगी. घरेलू जरूरतें पूरी करने के लिये कर्ज लेना पड़ सकता है. सुख सुविधाओं की पूर्ति होगी. संपर्क सूत्र बढेंगे. यश मिलेगा.
कुम्भ- वाणीं पर नियंत्रण रखें. अधिकारी काम की आलोचना करेंगे. परिणय चर्चाओं में सफलता के आसार हैं. श्रम से अधिक कार्य करना पड़ेगा. पराक्रम बना रहेगा.
मीन- यात्रा स्थगित करनी पड़ेगी. सबकी सलाह से आगे बढऩा लाभदायी रहेगा. व्यापार व्यवसाय लाभदायक रहेगा. विवादों को टालना हितकर रहेगा. श्रम अधिक रहेगा.
—————————————————–
व्यापार-भविष्य:
श्रावण शुक्ल अष्टमीं को स्वाती नक्षत्र के प्रभाव से गेहूं, जौ, चना, तिल, उड़द के भावों में मंदी होगी. सरसों, अरंडी, वनस्पति, घी, गुड, शक्कर के भाव में घटाबढ़ी रहेगी. जीरा, धनियां, लालमिर्च के भाव में समता रहेगी. वायदा विचार आज 11 बजकर 10 मिनिट के रूख पर व्यापार कर लाभ उठायें. भाग्यांक 7163 है.
—————————————————–
