
भोपाल। बहुजन समाज पार्टी की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा इकाई ने आज जन समस्याओं को लेकर राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर धरना दिया। धरने के बाद कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
इस मौके पर जोन प्रभारी जियालाल अहिरवार और जिला प्रभारी विश्राम बौद्ध मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशेष वक्ता के रूप में बीएसपी जिला प्रभारी डी.के. सिरसवाल,मुकेश गौर तथा जिला अध्यक्ष एड. पूर्णेन्द्र (रिंकू) अहिरवार ने भाग लिया।
धरने में शामिल नेताओं ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी, अव्यवस्थित व्यवस्थाओं और प्रशासनिक लापरवाही से परेशान है। इन समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर यह ज्ञापन दिया गया। बीएसपी विधानसभा इकाई दक्षिण-पश्चिम ने जनता की आवाज उठाने का संकल्प दोहराया।
