
इटारसी। कृषि उपज मंडी खेड़ा के पास उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब सड़क के बीचों-बीच दो ताकतवर भैंसें आपस में भिड़ गईं। दोनों के बीच छिड़ी इस जोरदार जंग ने ऐसा तांडव मचाया कि मुख्य मार्ग पर एक घंटे से अधिक समय तक पूरी तरह से आवागमन ठप हो गया।
भैंसों की इस भिड़ंत को सुलझाने के लिए स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर हर मुमकिन कोशिश की। उन्हें हटाने के लिए लकडिय़ों और पटाखों का इस्तेमाल किया गया, लेकिन गुस्से में तपे दोनों जानवर टस से मस होने को तैयार नहीं थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पानी के टैंकर और फायर ब्रिगेड को बुलानी पड़ी। दमकल की तेज बौछारों के बाद जाकर कहीं दोनों का गुस्सा शांत हुआ और उनमें से एक भैंस के हटने पर यातायात सुचारू हो पाया।
लगी रही वाहनों लंबी कतार
इस अनोखे दंगल के दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और राहगीर इस नजारे को देखने के लिए रुक गए।
