चायकाल से पहले भारत ने वेस्टइंडीज को 35 रन पर दिये दो झटके

नयी दिल्ली 12 अक्टूबर (वार्ता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को फॉलोऑन खेल रही वेस्टइंडीज 35 के स्कोर पर दो विकेट झटक कर मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।

इससे पहले कुलदीप यादव (पांच विकेट) रवींद्र जडेजा (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को 248 रन के स्कोर पर ढ़ेर कर 270 रनों की बढ़त के साथ उसे फॉलोऑन दिया हैं। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज को 17 के स्कोर पर मोहम्मद सिराज ने तेजनारायण चंद्रपॉल (10) को आउटकर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने ऐलेक ऐथनेज (सात) को बोल्ड कर भारत की झोली में दूसरा विकेट डाल दिया। चायकाल तक वेस्टइंडीज ने दो विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिये है और जॉन कैंपबेल (नाबाद18) क्रीज पर मौजूद है। वेस्टइंडीज अभी भी भारत के पहली पारी में बनाये गये स्कोर से 235 रन पीछे है।

इससे पहले वेस्टइंडीज ने कल के चार विकेट पर 140 रनों से आगे खेलना शुरु किया। आज सुबह के सत्र में वेस्टइंडीज ने कप्तान शाई होप (36) का विकेट मात्र 16 रन जोड़कर गंवा दिया। उन्हें कुलदीप यादव ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद टेविन इमलाक (21) और जस्टिन ग्रीव्स (17) को भी कुलदीप ने अपना शिकार बनाया। जोमेल वारिकन (एक) को मोहम्मद सिराज ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद खारी पिएर और एंडरसन फिलीप ने पारी को संभाला। वेस्टइंडीज ने लंच तक आठ विकेट पर 217 रन बना लिये थे और दोनों बल्लेबाजों के बीच लंच तक नौवें विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी हुई थी। लंच के बाद बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज को जसप्रीत बुमराह ने खारी पियर (23) को आउटकर भारत को नौवीं सफलता दिलाई। 82वें ओवर की पांचवी गेंद पर कुलदीप यादव ने जेडेन सील्स (13) को पगबाधा आउटकर वेस्टइंडीज की पहली पारी को 248 के स्कोर पर अंत कर दिया।

भारत के लिए कुलदीप यादव ने पांच विकेट लिये। रवींद्र जडेजा को तीन विकेट मिले। मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

उल्लेखनीय है कि भारत ने पहली पारी में यशस्वी जयसवाल (175) और कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 129) की शतकीय पारियों के दम पर पांच विकेट पर 518 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी थी।

Next Post

रीवा में बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर परियोजना अधिकारी से की लूट

Sun Oct 12 , 2025
रीवा:मध्य प्रदेश के रीवा में परियोजना अधिकारी दीपक मिश्रा के साथ लूट की घटना हुई है। बदमाशों ने गन पॉइंट पर बंधक बनाकर नकदी, मोबाइल लूटे और एटीएम से 20 हजार रुपये निकाल लिए। वारदात रीवा-प्रयागराज मार्ग पर देर रात हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।