राजा भोज एयरपोर्ट सुरक्षा: 5 किमी दायरे में लेजर बीम बैन, खुले में मांस बेचने पर भी रोक

भोपाल। राजा भोज विमानतल पर बुधवार को एयरफील्ड एनवायरमेंट मैनेजमेंट कमेटी की बैठक संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक विमान प्रचालन की सुरक्षा को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण पर्यावरणीय एवं परिचालन संबंधी मुद्दों की समीक्षा की. प्रारंभ में

एयरपोर्ट निदेशक आलोक त्रिपाठी ने एयरपोर्ट पर सुरक्षित विमान प्रचालन से संबंधित विभिन्न पर्यावरणीय एवं प्रचालन संबंधी विषयों पर प्रस्तुतीकरण दिया.

बैठक के दौरान ऑब्स्टेकल लिमिटेशन सरफेस, वन्यजीव एवं पक्षी जोखिम प्रबंधन, अपशिष्ट प्रबंधन, विमानतल के आसपास भूमि उपयोग तथा विमानन सुरक्षा को प्रभावित करने वाले अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक के अध्यक्ष कर्मवीर शर्मा ने कहा कि विमानन सुरक्षा एक साझा उत्तरदायित्व है, जिसके लिए सभी संबंधित विभागों में निरंतर समन्वय एवं सक्रिय सहयोग आवश्यक है.

खुले में मांस बेचना और फेंकने पर रोक

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि एयरपोर्ट क्षेत्र के आसपास खुले में मांस बेचने और फेंकने की गतिविधियों पर कड़ी रोक लगाई जाएगी. लेजर बीम से विमान संचालन में किसी भी तरह की रुकावट या खतरा न हो इसके लिए विमानतल के आसपास के 5 किमी क्षेत्र में लेजर बीम का उपयोग प्रतिबंधित है.

 

Next Post

इंदौर की उपेक्षा का आरोप: विजयवर्गीय के पत्र के बाद CM डॉ यादव कल 3 जुलाई को करेंगे खुली चर्चा

Thu Jul 2 , 2026
इंदौर:कांग्रेस में दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी के बीच छिड़ी जुबानी जंग का मजा ले रहे बीजेपी नेता अब अपनी ही पार्टी में उठे तूफान के बाद खामोश हो गए हैं. इंदौर की उपेक्षा को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पत्र से राजनीतिक हलकों में तूफान आ गया है. विजयवर्गीय […]

You May Like