
रीवा। जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र के क्योटी वॉटरफॉल में डूबी मां-बेटी का शव से बरामद हो गए हैं. मृतका तीज के त्यौहार में नहाने गई थी. मंगलवार दिन ढलने तक चली खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चला था. बुधवार सुबह से ही एसडीआरएफ टीम लगातार सर्चिंग कर रही थी. कुछ घंटों की मेहनत के बाद मां और बेटी का शव बरामद कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक दुलहरा निवासी फूलमती सोधिंया 50 वर्ष और उसकी बेटी कृषा सोधिंया 20 वर्ष के साथ हादसा हुआ. दोनों तीज के पर्व पर स्नान करने सुबह क्योटी जलप्रपात के पास महाना नदी पहुंची थी. अचानक मां फूलमती का पैर फिसल गया और वह डूबने लगी. उसे बचाने गई बेटी कृषा भी तेज धारा में बह गई.हादसे के बाद पुलिस और रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा. टीम ने दोनों डूबी महिलाओं की तालाश शुरू कर दी. दिनभर की खोजबीन के बाद भी दोनों का कोई रता पता नहीं चला. बुधवार सुबह से एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने लापता मां बेटी का तलाश करने के दौरान क्योटी जलप्रपात से दोनों का शव बरामद कर लिया है. तीज पर्व पर एक ही घर के दो सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लिया. पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए सिरमौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेज दिया है. पीएम के बाद शव परिजनो के सुपुर्द कर दिया जायेगा.
