नदी में बहे पिता का शव मिला, पुत्र का सुराग नहीं, आज फिर होगी सर्चिंग

जबलपुर:चरगवां थाना अंतर्गत भड़पुरा नर्मदा घाट पर बुधवार शाम बहे पिता पुत्र की तलाश में गुरूवार को एसडीआरएफ टीम ने सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया। नदी में टीम सुबह 8:30 से नदी में उतरी। चप्पे-चप्पे को तलाशी ली। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम पिता का शव बरामद कर लिया गया जबकि बेटे का सुराग नहीं लगा। अंधेरा हो जाने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया है, आज पुन: बालक की तलाश में रेस्क्यू चलेगा।

पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र के जलगांव जिले थाना एरंडोल, ग्राम खडग़े खुर्द निवासी गणेश पाटिल (34) अपनी पत्नी रवीना पाटिल, बड़े बेटे प्रसाद (16) और छोटे बेटे लकी पाटिल (10) के साथ चरगवां के ग्राम भड़पुरा स्थित नर्मदा घाट आश्रम आए थे। इस आश्रम में उनके ही गांव के सुनील पाटिल पिछले 4 साल से रह रहे हैं। उन्हीं से मिलने यह परिवार जबलपुर आया हुआ था। बुधवार शाम करीब 5 बजे गणेश पाटिल अपने दोनों बेटों लकी व प्रसाद, परिचित सुनील पाटिल और अनिल पाटिल के साथ नर्मदा घाट पर नहाने के लिए गए थे।

शाम लगभग 5:10 बजे नहाते समय अचानक छोटे बेटे लकी पाटिल का पैर फिसल गया था और वह गहरे पानी की ओर खिंचा चला गया था लकी को डूबता देख पिता गणेश पाटिल ने उसे बचाने के लिए तुरंत नदी में छलांग लगा दी थी। लेकिन नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ा होने और बहाव बेहद तेज होने के कारण दोनों खुद को संभाल नहीं पाए। देखते ही देखते पिता और पुत्र दोनों गहरे पानी में समा गए और तेज लहरों के साथ बह गए थे। घाट पर मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक दोनों आंखों से ओझल हो चुके थे। कल अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू बंद कर दिया गया था। गुरूवार को पुन: रेस्क्यू टीम को काम पर लगाया गया। नदी में दोनों की सरगर्मी से तलाश की । शाम करीब सात बजे भड़पुरा से करीब पांच किमी की दूर पर नया घाट पर गणेश का शव मिल गया। अब लकी की तलाश आज पुन: होगी ।

Next Post

फेसबुक पर पुरानी स्कूटी खरीदने के चक्कर में महिला से ठगी

Fri Aug 28 , 2026
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत बिलपुरा में फेसबुक पर पुरानी स्कूटी खरीदने के नाम पर एक महिला से 58,500 की ऑनलाइन ठगी की गई।जानकारी अनुसार इंद्रानगर व्हीएफजे स्टेट बिलपुरा निवासी सुश्री शिल्पा नायडू (38) ने फेसबुक पर 25,000 में एक्टिवा बेचने का विज्ञापन देखा था। दिए गए नंबर पर संपर्क करने […]

You May Like

मनोरंजन