जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत सुंदरपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह अत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जंाच कर रही है ।पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को रामप्रसाद कोल 50 वर्ष निवासी सुंदरपुर ग्राम खितौला ने सूचना दी कि सुबह लगभग 9 बजे अपने खेत में काम करने गया था.
लगभग 11-30 बजे उसके नाती समीर कोल ने खेत में आकर बताया कि भाई वीरेन्द्र कुमार कोल ने घर की सीलिंग में लगे लोहे के कड़े से सीढ़ी से साड़ी बांधकर फांसी लगाकर लटका है। वह नाती के साथ घर आकर देखा उसका नाती वीरेन्द्र कुमार सीलिंग से साड़ी का फंदा लगाकर मृत अवस्था में फांसी पर लटका था। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
