कोलंबो, 25 फरवरी (वार्ता) कप्तान मिचेल सैंटनर (47/ एक विकेट ), रचिन रवींद्र (32/ चार विकेट ) और कोल मकौंची (नाबाद 31) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत के दम पर न्यूजीलैंड ने टी-20 विश्वकप के सुपर आठ मुकाबले में बुधवार को श्रीलंका को 61 रनों से शिकस्त दी।
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने 169 रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए श्रीलंका रनों से हराया। श्रीलंका शुरुआत खबरा रही और उसने अपने दो विकेट महज छह रन के स्कोर पर गंवा दिये। पुथम निसंका (शून्य) चरिथ असलंका (पांच) को मैट हैनरी ने आउट किया। कप्तान मिचेल सैंटनर ने कैच रचिन रवींद्र को थमाई। उन्होंने महज तीन ओवरों में 19 श्रीलंका के चार विकेट झटक डाले। कुसल मेंडिस (11), पवन रत्नायके (10), कप्तान दसून शानका (तीन) और दुशान हेमंता (तीन) रन को रचिन रवींद्र ने आउट किया। 15वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने कामिंडु मेंडिस 23 गेंदों में 31 रन को आउट कर श्रीलंका को 77 के स्कोर पर सातवां झटका दिया। 20वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स ने दुनित वेल्लालगे को आउट कर न्यूजीलैंड को आठवीं सफलता दिलाई। दुनित वेल्लालगे ने 23 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 29 रनों की पारी खेली। श्रीलंका की टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 107 रन हीं बना सकी और 61 रनों से मुकाबला हार गई।
न्यूजीलैंड के लिये रचिन रवींद्र ने चार विकेट झटके। मैट हेनरी को दो विकेट मिले। मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
इससे पहले आज यहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी शुरुआत खराब रही थी और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाये। न्यूजीलैंड ने एक समय 12.1 ओवर में 84 के स्कोर पर अपने छह विकेट गंवा दिये थे। फिन एलेन 13 गेंदों में (23), टिम साइफर्ट (आठ), ग्लेन फिलिप्स (18), रचिन रवींद्र 22 गेंदों में (32), मार्क चैपमैन (शून्य) और डैरिल मिचेल (तीन) रन बनाकर आउट हुये। ऐसे संकट के समय मिचेल सैंटनर और कोल मकौंची की जोड़ी ने पारी को संभाला तथा तेजी के साथ रन भी बटोरे। मिचेल सैंटनर पारी की अखिरी गेंद पर कैच आउट हुये। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 168 रन बनाये। मिचेल सैंटनर ने 26 गेंदों में दो चौके और चार छक्के लगाते हुए 47 रनों की पारी खेली। कोल मकौंची ने 23 गेंदों में दो छक्के और तीन चौके लगाते हुए नाबाद 31 रन बनाये।
श्रीलंका के लिए महीश तीक्षणा और दुशमंता चमीरा ने तीन-तीन विकेट लिये। दुनित वेल्लालगे ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
