अवैध शराब से भरा चार पहिया वाहन जप्त 

झाबुआ। आज प्रातः रोड़ गश्त के दौरान आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा आबकारी वृत्त झाबुआ ब के ग्राम अंधारवड़ तह. रानापुर में रोड़ के पास स्थित धर्मेंद्र पिता नुरजी सिंगाड़ अपने रिहायशी मकान, दुकान के बाहर मारुती ओमिनी क्र. एमपी-45-सी-1855 से शराब की पेटिया निकालता हुआ दिखाई दिया। शासकीय वाहन को देखकर धर्मेंद्र घर के पीछे की और भाग गया, मौके पर वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर माउंटस 6000 सुपर स्ट्रांग बियर कैन कुल 10 पेटी, किंगफिशर बियर बोतल कुल 2 पेटी, बैगपाईपर व्हिस्की 1 पेटी, गोवा व्हिस्की 1 पेटी कुल 14 पेटी (कुल- 152.88 बल्क लीटर) जप्त कर आरोपी धर्मेंद्र पिता नुरजी सिंगाड़, निवासी अंधारवड़ के विरूद्ध मप्र आबकारी अधिनियम 1915 एवं संशोधित अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

Next Post

ऑल इंडिया लॉन टेनिस चैंपियनशिप में तपस्वी ने जीता स्वर्ण पदक

Thu Jun 19 , 2025
सोनीपत, 19 जून (वार्ता) हरियाणा के सोनीपत के कुंडली में आयोजित ऑल इंडिया लॉन टेनिस चैंपियनशिप सीरीज अंडर-14 में लिटल एंजल्स लॉन टेनिस एकेडमी के खिलाड़ी तपस्वी ने प्रतियोगिता के फाइनल मैच में दिल्ली के खिलाड़ी वेदांत को 6-4, 7-5 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। तपस्वी ने इस […]

You May Like