
सिंगरौली। जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा शासकीय परिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राजस्व एवं नगरीय निकायों द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार गनियारी में निर्माणाधीन पीजी कॉलेज के समीप किए गए अतिक्रमण को राजस्व एवं ननि की संयुक्त टीम द्वारा हटाने की कार्रवाई की गई। कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शासकीय भूमि एवं सार्वजनिक उपयोग के स्थलों पर किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। जहां राजस्व एवं ननि की टीम ने गनियारी स्थित निर्माणाधीन पीजी कॉलेज के पास पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। जांच के उपरांत अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई तथा शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर आवश्यक प्रशासनिक एवं वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित किया गया। इस दौरान तहसीलदार, ननि के अतिक्रमण प्रभारी विपिन तिवारी, उपयंत्री विष्णुपाल, पटवारी उमेश नामदेव, राजस्व निरीक्षक सुखदेव प्रसाद सहित राजस्व एवं नगर निगम के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
