जबलपुर: परिवहन विभाग द्वारा विशेष अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को भी परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा भोपाल रोड पर बसों में चेकिंग करते हुए नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्यवाही करते हुए 14 वाहनों से 9000 रुपए का जुर्माना वसूल किया है।
आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी से मिली जानकारी के अनुसार कार्यवाही के दौरान चल ओवरलोडिंग बसों पर 4000 रूपये, प्राथमिक उपचार किट के बिना चल रही दो बसों पर 1000 रूपये, अग्निशामक यंत्र के बिना 3 बसों पर 1500 रुपए, वीएलटीडी/पैनिक बटन ना होने पर 2 बसों पर 1000 रुपए, बिना वर्दी पहने दो बस चालकों पर 1000 रुपए, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप के बिना 1 बस पर 500 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
