भोपाल, 20 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दोपहर विदेश यात्रा से स्वदेश लौटेंगे।
डॉ यादव दोपहर को नयी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे दोपहर को ही दिल्ली से मध्यप्रदेश के रीवा पहुंचेंगे। रीवा में वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
शाम को वे भोपाल आएंगे, जहां विदेश यात्रा से लौटने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा।
