इंदौर: नगर निगम ट्रैफिक मित्र अभियान के तहत सभी झोन कार्यालय पर महिलाओं के लर्निंग लाइसेंस बनाने का शिविर लगा रहा है। शिविर का समय सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। शिविर में यातायात पुलिस, परिवहन विभाग और निगम के अधिकारी सहायता के लिए उपस्थित रहेंगे।महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि आज महिलाओं के निशुल्क लर्निंग लाइसेंस बनाने के शिविर लगेंगे।
निगम के सभी झोनल कार्यालय पर सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक ट्रैफिक मित्र महा अभियान के तहत परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त तत्वाधान मे महिलाओं के लिए निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस बनाए जाएंगे। लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर लगेगा।
महापौर भार्गव ने अपील की है कि माताएं, बहने अपने नगर निगम के निकटम जोनल कार्यालय पर जा कर निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस बनाने का लाभ ले।
शिविर में दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन और बिना गेयर – दो पहिया वाहन के महिलाओं के निशुल्क लर्निंग लाइसेंस बनाए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अपने वार्ड पार्षद या व्हाट्सएप नम्बर 9009041414 या क्यू आर कोड स्कैन कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
