भिंड में खतरे के निशान पर पहुंची ​क्वारी नदी, चंबल व सिंध का जलस्तर भी बढ़ा​​​, प्रशासन हाई अलर्ट पर

भिंड। जिले में पिछले 24 घंटों से हो रही लगातार बारिश के कारण चंबल, सिंध, क्वारी और पहूज समेत अन्य सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। कई नदियां खतरे के निशान के करीब पहुंच गई हैं, जिसके चलते जिला प्रशासन की आपदा प्रबंधन कमेटी अलर्ट मोड पर है।

भिंड और आसपास के क्षेत्रों में रातभर बारिश होती रही और सुबह से शाम तक बादल छाए हुए हैं। जलसंसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री आर.एन. शर्मा ने बताया कि डिडी घाट पर क्वारी नदी का जलस्तर 125.20 मीटर तक पहुंच गया है।

नदी का पानी बीहड़ की ओर बढ़ रहा है। चंबल नदी का जलस्तर 113.33 मीटर है, जो खतरे के निशान 119.80 मीटर से छह मीटर नीचे है। सिंध नदी 113.69 मीटर पर बह रही है, जबकि इसका खतरे का निशान 120.30 मीटर है। प्रशासन ने नदियों के किनारे बसे गांवों के लोगों को अलर्ट किया है। पंचायतों में सरपंच और ग्राम सचिवों के माध्यम से लोगों को नदियों के नजदीक जाने से रोका जा रहा है।

Next Post

बैतूल आने पर प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल का जोरदार स्वागत

Sun Jul 6 , 2025
बैतूल।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल के दायित्व सँभालने के उपरांत रविवार को प्रथम बार अपने गृह जिला बैतूल पहुँचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और नागरिकजनों ने पुष्‍पवर्षा कर भव्‍य स्वागत किया। बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मंचों के माध्यम से उनका आत्मीय […]

You May Like

मनोरंजन