
ग्वालियर। पितृपक्ष पर आदर्श गौधाम मुरार में रविवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत मूल पाठ पारायण का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन 13 सितंबर तक संतों की उपस्थिति में होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ भागवत आचार्य पं. घनश्याम शास्त्री ने पितृ पूजन एवं गौ पूजन के साथ किया। आयोजन में पूज्य संत ऋषभ देवानंद महाराज का सान्निध्य मिल रहा है।
आशीर्वचन में महाराज ने कहा कि गौशाला में भागवत श्रवण से पितृ तर्पण, गीता पाठ और गायत्री जाप का फल लाखों गुना बढ़ जाता है। पितृपक्ष में गौशाला में होने वाला भागवत पाठ न केवल पितरों की तृप्ति करता है बल्कि परिवार के कल्याण, ग्रहशांति और जीवन में चारों पुरुषार्थ की सिद्धि का मार्ग भी प्रशस्त करता है। इस अवसर पर पवन भटनागर, प्रदीप भटनागर, अरुण तिवारी, राज शर्मा, वरुण काकोरिया, सुशील पंडित, हरिओम शर्मा, आशुतोष सिंह, विजय गोयल, दीपक गोयल, अनिल सिंह चैहान, शैलेंद्र सिंह चैहान, प्रवीण दीक्षित, साहिल थापा, संतोष श्रीवास्तव, नरोत्तम चतुर्वेदी, शिव शंकर गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। आचार्य पं. शास्त्री ने ग्वालियर सहित आसपास के भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस पुण्य आयोजन का लाभ उठाएँ और श्रीमद् भागवत श्रवण कर अपने पितरों की आत्मशांति के लिए मंगलकामना करें।
