ईद उल फितर पर शहर में अदा हुई नमाज, शहर काजी ने देश में अमन-चैन के लिए की इबादत

भिंड: शहर की मस्जिदों और ईदगाह पर ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। शहर की सभी मस्जिद, मदरसा व ईदगाह पर बढ़ी तादाद में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे। हर एक मस्जिद पर नमाज का समय अलग-अलग निर्धारित किया गया। मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर बधाई दी।एक माह से चला आ रहा पवित्र रमजान, ईद-उल- फितर पर्व के साथ सम्पन्न हो गया।

मुस्लिम समाज ने इस मौके पर आसपास के मस्जिद व ईदगाहों पर एकत्रित होकर नमाज अदा की। इबादत के बाद शहर काजी इरफान नवी रजवी ने कहा कि रमजान माह इबादत का माह होता है। इस पवित्र माह में लोग रोजा रखते हैं, इबादत करते हैं। आज ईद उल फितर पर जिलेभर के मुस्लिम समाज ने देश के अमन चैन के लिए दुआ की। देश की प्रगति और समृद्धि के लिए दुआ की गई।

शहर के ईदगाह पर भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह पहुंचे। यहां उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों को बधाई दी। विधायक ने मुलाकात करते हुए उनका हाल चाल जाना। इसी तरह से भिंड एएसपी संजीव पाठक ने भी लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। भिंड में ईद उल फितर पर लोगों में खासा उत्साह रहा। लोग ईद के मौके पर नए कपड़े पहनकर इबादत करने पहुंचे। सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में देखने को मिला।

Next Post

बाबा के दरबार में माता की बड़ी खोली गई बड़ी संख्या में भक्तगण दर्शन करने पहुंचे

Mon Mar 31 , 2025
ओंकारेश्वर:चैत्र सुदी सिंघारा दोज। सोमवार को प्रातः ओमकार जी बाबा की नगरी में गणगौर माता की बाड़ी खोली गई गणगौर माता के जवारे के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ वाडियो में लगी भक्तों ने कपड़े वस्त्र सुहाग का सामान आदि चढ़ाया और भोग चढ़ाया । ब्रह्मपुरी में गजानंद […]

You May Like