तेज बारिश के चलते मगरमच्छ गांव में पहुँचा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

गरोठ। लगातार हो रही तेज बारिश और नदी‑नालों में बढ़ते बहाव के चलते जंगली जीव रहवासी इलाकों के नजदीक आने लगे हैं। गरोठ क्षेत्र में चंबल नदी किनारे बसे पनवाड़ी गांव में बुधवार को एक मगरमच्छ खेतों के पास दिखाई देने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुँचकर ग्रामीणों की मदद से सफलतापूर्वक मगरमच्छ का रेस्क्यू किया।

वन विभाग की टीम में शामिल वनरक्षक मुकेश मालवीय, अर्पित श्रीवास्तव, कालू सिंह तंवर और किशोर गोस्वामी ने स्थल पर पहुँचकर सावधानीपूर्वक मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित रूप से चंबल नदी में छोड़ दिया। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और जंगली जीवों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

वन विभाग का कहना है कि लगातार हो रही बारिश और जलभराव के कारण ऐसे मामले बढ़ सकते हैं, इसलिए ग्रामीणों को जागरूक रहना चाहिए। विभाग की टीम समय‑समय पर क्षेत्र में निगरानी कर रही है और आपात स्थिति में मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

Next Post

अवकाश के दिन भी समितियों से बांटी गई किसानो को खाद

Sun Sep 7 , 2025
रीवा।अवकाश के दिन भी सहकारी समितियों से किसानो को खाद का वितरण किया गया. कल भी वितरण होगा. जिले में सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को अवकाश दिवस में 7 सितंबर को भी सुविधाजनक ढंग से खाद का विक्रय किया गया. सेवा सहकारी समिति परसिया, बेलवा पैकान, दादर, […]

You May Like