दहेज में कार की डिमांड, पत्नि को बेरहमी से पीटा – घसीटा

जबलपुर: चरगवां थाना अंतर्गत उर्रम में दहेज में कार की डिमांड कर पति ने पत्नि को बेरहमी से पीट घसीट दिया जिससे उसकी चोट आ गई।पुलिस ने बताया कि श्रीमति रानू ठाकुर 21 वर्ष निवासी ग्राम उर्रम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका मायका ग्राम जोहरिया थाना करेली में है। उसकी शादी 15 मई 24 को ग्राम उर्रम निवासी भारत ठाकुर के साथ हिन्दू रीति रिवाज हुई है जिससे एक लड़का भावेश ठाकुर 15 दिन का है।

शादी में उसके पिता ने लगभग 1 लाख रूपये खर्च किये थे, शादी के कुछ दिन के बाद से पति भारत ठाकुर उसे मोटर सायकल की मांग कर परेशान करने लगा। उसने अपने पिता को बताया तो पिता ने पुरानी प्लेटिना मोटर सायकल को लाकर पति को दिये थे। बीती रात पति भारत ठाकुर कहने लगे दहेज में कार लेकर नहीं आई तो घर से निकल जा कहते हुये हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे एवं जमीन पर घसीट दिया जिससे उसके कान गाल, गले में चोटें आईं।

Next Post

युवक पर चाकू से हमला

Mon Dec 15 , 2025
जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत ठक्कर ग्राम में बदमाश ने युवक पर चाकू से हमला कर चोट पहुंचा दी। घायल को उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक अहमद अली 20 वर्ष निवासी हड्डी गौदाम हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नूरानी मस्जिद के सामने ठक्कर […]

You May Like