जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत ठक्कर ग्राम में बदमाश ने युवक पर चाकू से हमला कर चोट पहुंचा दी। घायल को उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक अहमद अली 20 वर्ष निवासी हड्डी गौदाम हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नूरानी मस्जिद के सामने ठक्कर ग्राम हनुमानताल पर किराना दुकान से सामान ले रहा था.
वहां पर अजमेरी आकर पुरानी बुराई को लेकर विवाद कर शराब पीने के लिये 200 रूपये मांगने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो अजमेरी ने चाकू से हमलाकर उसकी दाहिनी जांघ में, सिर एवं हाथ की बीच वाली उंगली में चेाट पहुॅचा दी एवं जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।
