
रीवा।अवकाश के दिन भी सहकारी समितियों से किसानो को खाद का वितरण किया गया. कल भी वितरण होगा.
जिले में सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को अवकाश दिवस में 7 सितंबर को भी सुविधाजनक ढंग से खाद का विक्रय किया गया. सेवा सहकारी समिति परसिया, बेलवा पैकान, दादर, ब्यौहरा, अतरैला, सिलपरा सहित जिले की अन्य समितियों में किसानों को दूसरे दिन सुगमता से खाद उपलब्ध कराई गयी. इफको ई बाजार सेमरिया व मनगवां में भी उपलब्ध खाद का वितरण किसानों को किया गया. उल्लेखनीय है कि जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता हो गयी है जिससे किसान सुविधाजनक ढंग से सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से खाद ले रहे हैं. प्रभारी कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की निगरानी में खाद का वितरण किया जा रहा है.
