भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर जिले में गौर नदी के पास हुई सड़क दुर्घटना में एनएचएआई सड़क निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों को 4-4 लाख, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख तथा साधारण घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने संबंधित कार्य एजेंसी को निर्देश दिए हैं कि मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख, गंभीर घायलों को 1-1 लाख और साधारण घायलों को 50-50 हजार की अतिरिक्त सहायता राशि भी प्रदान की जाए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति, शोक संतप्त परिजनों को संबल और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
