राजेंद्र भारती को सजा के बाद सियासत गरमाई: न्यायालय के फैसले का करें सम्मान- खंडेलवाल

बैतूल: दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 25 साल पुराने बैंक धोखाधड़ी मामले में विशेष एमपी-एमएलए न्यायालय द्वारा तीन साल की सजा सुनाए जाने के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस घटनाक्रम पर बैतूल में प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि यह न्यायालय का विषय है और सभी राजनीतिक दलों को अदालत के आदेश का सम्मान करना चाहिए।खंडेलवाल ने कहा कि दस्तावेजों में कथित हेरफेर से जुड़े इस प्रकरण में न्यायालय ने उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर निर्णय दिया है।

ऐसे में किसी भी दल या नेता को न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी न्यायपालिका की स्वतंत्रता और निष्पक्षता में पूरा विश्वास रखती है और न्यायालय के निर्णय के साथ खड़ी है।उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता अदालत के फैसलों पर अनावश्यक टिप्पणी कर रहे हैं, जो उचित नहीं है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि कांग्रेस नेताओं को न्यायालय के निर्णयों को समझने में संयम बरतना चाहिए और जिम्मेदार बयान देना चाहिए।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में न्यायपालिका का सम्मान सर्वोपरि है और अदालत के आदेशों का पालन करना सभी नागरिकों तथा राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि न्यायालय का निर्णय अंतिम होता है और सभी को उसका सम्मान करना चाहिए।इस बीच सजा सुनाए जाने के बाद राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है, जिससे कांग्रेस को राजनीतिक झटका लगा है। इस घटनाक्रम के बाद प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इसके और तेज होने के आसार हैं।

Next Post

ट्रैक्टर ने रौंदा, वृद्धा की मौत

Fri Apr 3 , 2026
जबलपुर : पनागर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली कि श्रीमति मंजू लता नामदेव 60 वर्ष निवासी कटंगा कालोनी शिवाजी वार्ड पनागर को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत […]

You May Like