दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

ग्वालियर। पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में उत्तर प्रदेश एटीएस ने मंगलवार रात एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। उसके ई-मेल अकाउंट से बड़ी संख्या में धमकी भरे संदेश मिले हैं।

धमकी भरा ई-मेल ग्वालियर हाईकोर्ट की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजा गया था। इसमें कॉन्सर्ट के मंच को आईईडी से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले ‘जलसा’ को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

*आईपी एड्रेस ट्रेस कर पहुंची एटीएस*

धमकी भरे ई-मेल की जांच करते हुए एटीएस ने उसका आईपी एड्रेस ट्रेस किया। इसके आधार पर जांच एजेंसी उत्तर प्रदेश के दो शहरों तक पहुंची और मंगलवार रात एक संदिग्ध को पकड़ लिया।

पूछताछ में संदिग्ध ने दावा किया कि उसने अपना ई-मेल अकाउंट किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया था। अब एटीएस ई-मेल खरीदने वाले की तलाश कर रही है। जांच की जा रही है कि धमकी भरे संदेश किसने भेजे थे। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

मेल में खालिस्तानी संगठनों का नाम

ग्वालियर हाईकोर्ट की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर आए धमकी भरे मेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा का नाम लेते हुए मंदिरों और 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले दिलजीत दोसांझ के शो में आईईडी धमाके करने की धमकी दी गई थी।

हाईकोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी उपनिरीक्षक मानवेन्द्र सिंह कुशवाह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात मेल भेजने वाले के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(3), 351(4), 353(3) और आईटी एक्ट की धारा 66(एफ) में केस दर्ज किया है। साइबर टीम ई-मेल आईडी और आईपी एड्रेस की जानकारी के लिए गूगल से संपर्क कर रही है। एटीएस ई-मेल की खरीद-बिक्री और धमकी के पीछे के मकसद की जांच कर रही है।

Next Post

क्लीनमैक्स का वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में दमदार प्रदर्शन, ईबिटडा में 58% की बढ़ोतरी, लाभ 6 गुना बढ़कर 19 से 120 करोड़ रुपए

Wed Nov 11 , 2026
प्रमुख बातें वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (एच1) में कंपनी का कर के बाद मुनाफा (पीएटी) छह गुना से ज्यादा बढ़कर 120 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। ईबिटडा में 58% की बढ़ोतरी हुई। यह 638 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,011 करोड़ रुपए हो गया। – दूसरी तिमाही (क्यू2) में […]

You May Like