प्रमुख बातें
वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (एच1) में कंपनी का कर के बाद मुनाफा (पीएटी) छह गुना से ज्यादा बढ़कर 120 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। ईबिटडा में 58% की बढ़ोतरी हुई। यह 638 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,011 करोड़ रुपए हो गया।
– दूसरी तिमाही (क्यू2) में ईबिटडा 51% बढ़ा, जबकि कंपनी का मुनाफा 82% बढ़ा।
मुंबई, क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एनएसई: क्लीनमैक्स | बीएसई: 544717) (क्लीनमैक्स) ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही (वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी भारत के वाणिज्यिक और औद्योगिक (सीएंडआई) क्षेत्र को रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशन उपलब्ध कराने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कंपनी का परिचालन से राजस्व 728 करोड़ रुपए रहा। यह सालाना आधार पर 37% अधिक है। इससे कंपनी के कंपनी की कुल परिचालन कमाई में 43% की मजबूत बढ़ोतरी हुई। साथ ही कमाई के मुकाबले खर्च का अनुपात भी बेहतर हुआ। कंपनी ने 65 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया। यह पिछले साल की दूसरी तिमाही की तुलना में 82% अधिक है।
वित्ती वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में समायोजित ईबिटडा 56% बढ़कर 1,047 करोड़ रुपए रहा। कर के बाद मुनाफा (पीएटी) छह गुना से अधिक बढ़कर 120 करोड़ रुपए हो गया। खास बात यह है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में यह महज 19 करोड़ रुपए था। नई अनुबंधित क्षमता में करीब 85% हिस्सेदारी पहले से जुड़े ग्राहकों की रही।
इसके अलावा, वित्तीय वर्ष की पहली छमाही के दौरान क्लीनमैक्स ने छह राज्यों में 550 मेगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा बिजली बिक्री क्षमता शुरू की। इससे कंपनी की चालू नवीकरणीय ऊर्जा बिजली बिक्री क्षमता बढ़कर 3,638 मेगावाट हो गई, जो सालाना आधार पर करीब 57% अधिक है।
वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही में क्लीनमैक्स को कम से कम 450 मेगावाट की एसटीयू से जुड़ी और परिसर में स्थापित होने वाली परियोजनाओं को पूरा करने की उम्मीद है। इसके साथ ही कर्नाटक में 534 मेगावाट की कोप्पल सीटीयू परियोजना भी शामिल है। इसे दिसंबर 2026 से मार्च 2027 के बीच अलग-अलग चरणों में शुरू करने की योजना है।
इन परियोजनाओं से कंपनी को वित्तीय वर्ष 2026-27 में रिन्यूएबल एनर्जी बिजली बिक्री क्षमता में कम से कम 1.5 गीगावाट की बढ़ोतरी के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2027-28 में 3,000 करोड़ रुपए से अधिक का दर्ज ईबिटडा हासिल करने के लक्ष्य के प्रति संकल्प दोहराया है।
सितंबर 2026 तक रिन्यूएबल एनर्जी बिजली बिक्री कारोबार की चालू और अनुबंधित क्षमता 6.3 गीगावाट तक पहुंच गई। साथ ही रिन्यूएबल सर्विस के कारोबार में 0.8 गीगावाट की अतिरिक्त क्षमता शामिल है। इससे क्लीनमैक्स का कुल चालू और अनुबंधित पोर्टफोलियो 7.1 गीगावाट हो गया है।
कंपनी का परिचालन आधार अब देश के सात राज्यों तक फैल चुका है। 22 राज्यों और चार देशों में परिसर के भीतर स्थापित एनर्जी असेट भी हैं। 30 सितंबर 2026 तक क्लीनमैक्स का कुल प्लेटफॉर्म (जिसमें उपलब्ध ग्रिड कनेक्टिविटी और सीटीयू कनेक्टिविटी के लिए आवेदन की गई क्षमता भी शामिल है) करीब 13 गीगावाट रहा। 31 मार्च 2025 को यह 7.8 गीगावाट था।
क्लीनमैक्स की क्षमता एसटीयू और सीटीयू से जुड़ी परियोजनाओं में बंटी हुई है। अनुबंधित क्षमता में करीब 75% हिस्सेदारी एसटीयू से जुड़ी परियोजनाओं की है। वहीं एक चौथाई क्षमता सीटीयू से जुड़ी है। सीटीयू से जुड़ी परियोजनाएं मुख्य रूप से बड़े स्तर पर हाइपरस्केलर कंपनियों की जरूरतों को पूरा करती हैं।
hyperscaler requirements.
Financial Performance
| विवरण (करोड़रु) | दूसरीतिमाही वित्तवर्ष26-27 |
दूसरीतिमाही वित्तवर्ष25-26 |
सालानाग्रोथ | पहलीछमाही वित्तवर्ष26-27 |
पहलीछमाही वित्तवर्ष25-26 |
YoY Growth |
| परिचालनसेराजस्व | 728 | 531 | 37% | 1,560 | 933 | 67% |
| समायोजितईबिटडा | 553 | 386 | 43% | 1,047 | 670 | 56% |
| दर्जमुनाफा (पीएटी) | 65 | 36 | 82% | 120 | 19 | 532% |
वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में परिचालन से राजस्व सालाना आधार पर 37% बढ़कर 728 करोड़ रुपए हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में यह 531 करोड़ रुपए था। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में राजस्व 67% बढ़कर 1,560 करोड़ रुपए रहा। इसकी मुख्य वजह कंपनी के चालू ऊर्जा पोर्टफोलियो में बढ़ोतरी रही।
तिमाही के दौरान समायोजित ईबिटडा 43% बढ़कर 553 करोड़ रुपए हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में यह 386 करोड़ रुपए था। वहीं, दर्ज आधार पर ईबिटडा 51% बढ़कर 548 करोड़ रुपए रहा। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में समायोजित ईबिटडा 56% बढ़कर 1,047 करोड़ रुपए हो गया। वहीं, दर्ज ईबिटडा में 58% की बढ़ोतरी हुई और यह 1,011 करोड़ रुपए रहा।
वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में दर्ज मुनाफा 65 करोड़ रुपए रहा, जो सालाना आधार पर 82% अधिक है। पहली छमाही में दर्ज मुनाफा छह गुना बढ़कर 120 करोड़ रुपए हो गया।
कर्ज की लागत: सितंबर 2026 तक कंपनी की कर्ज पर देय औसत ब्याज दर 8.33% रही, जो मार्च 2025 में 9.49% थी। पूंजी की लागत कम करने पर कंपनी के लगातार ध्यान देने से यह सुधार आया। क्रिसिल की ओर से कंपनी को एए (स्थिर) क्रेडिट रेटिंग भी मिली है।
पीपीए की अवधि और ग्राहक: कंपनी के बिजली खरीद समझौतों (पीपीए) की औसत अवधि करीब 23 साल रही। 30 सितंबर 2026 तक कंपनी के सीएंडआई क्षेत्र में 606 ग्राहक थे।
क्लीनमैक्स ने सीएंडआई नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में भारत का पहला ग्रीन बॉन्ड जारी करके 2,500 करोड़ रुपए जुटाए। इस बॉन्ड पर तय ब्याज दर दी गई है। इसकी अवधि अधिकतम 10 साल तक है। इसमें प्रमुख विकास वित्त संस्थानों ने निवेश किया। इसके अलावा बैंकों, म्यूचुअल फंड और अन्य संस्थागत निवेशकों ने भी हिस्सा लिया। यह बॉन्ड जारी करने से पहले क्लीनमैक्स को क्रिसिल से पहली बार एए/स्थिर रेटिंग मिली थी।
क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के संस्थापक और प्रबंध निदेशक कुलदीप जैन ने कहा, “हमारा चालू पोर्टफोलियो लगातार बढ़ रहा है। वहीं, हमारा प्लेटफॉर्म 13 गीगावाट की क्षमता को पार कर चुका है। इससे हमें सीएंडआई क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा की अगली लहर की मांग पूरी करने के लिए जरूरी क्षमता और कनेक्टिविटी मिल रही है। हमारा मानना है कि मांग बढ़ने से पहले ही ग्रिड कनेक्टिविटी हासिल करना लंबे समय में बेहतर मूल्य तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण है। हम इस साल 1,500 मेगावाट क्षमता बढ़ाने के अपने लक्ष्य से आगे निकलने की स्थिति में हैं।”
क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के मुख्य वित्तीय अधिकारी निकुंज घोड़ावत ने कहा, “हमारा ध्यान काम को तय समय पर पूरा करने, वित्तीय अनुशासन बनाए रखने और कारोबार के पोर्टफोलियो में विविधता लाते हुए विस्तार करने पर है। पहली छमाही के हमारे प्रदर्शन से कारोबार के बढ़ते आकार और परिचालन क्षमता का लाभ मिलने का पता चलता है। इस दौरान समायोजित ईबिटडा में 56% की बढ़ोतरी हुई। लाभ सालाना आधार पर छह गुना से अधिक बढ़ा।
पारंपरिक सीएंडआई क्षेत्र के साथ-साथ डेटा और एआई क्षेत्र में भी मांग बढ़ रही है। हमारा ध्यान इस अवसर को टिकाऊ विकास की दिशा में बदलने पर है।”
