बदमाशो ने एटीएम कार्ड बदल कर निकाले पैसे

रीवा, रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां बेखौफ बदमाशों ने थाने के ठीक सामने स्थित एक एटीएम बूथ में एक ग्रामीण का एटीएम कार्ड बदलकर 20 हजार रुपए की चपत लगा दी. पीडि़त की शिकायत पर पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है.

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र की है. पीडि़त सुखीनंद यादव, निवासी ग्राम गुहीया थाना बैकुंठपुर, आज दोपहर करीब 12 बजे बैकुंठपुर थाने के ठीक सामने स्थित एटीएम बूथ से पैसे निकालने पहुंचे थे. जब उन्होंने मशीन में अपना एटीएम कार्ड डाला, तो मशीन ने कार्ड एक्सेप्ट नहीं किया. इसी दौरान वहां पहले से मौजूद एक अज्ञात युवक मदद के बहाने पीछे से आगे आया. उसने सुखीनंद के हाथ से एटीएम कार्ड लिया और खुद मशीन में लगाने का नाटक किया. शातिर युवक ने चालाकी से सुखीनंद का असली कार्ड बदल लिया और उन्हें दूसरा फर्जी कार्ड थमाते हुए कहा कि ‘एटीएम कार्ड एक्सेप्ट नहीं कर रहा है. कार्ड वापस करने के बाद युवक अपने एक अन्य साथी के साथ वहां से निकल गया. कुछ ही देर में पीडि़त सुखीनंद के मोबाइल पर 10-10 हजार रुपए कटने के दो मैसेज आए. मैसेज देखते ही पीडि़त के होश उड़ गए और उन्हें फ्रॉड होने का अंदेशा हुआ. उन्होंने तुरंत बाहर देखा तो दोनों युवक कुछ ही दूरी पर स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से पैसे निकालकर भाग रहे थे. पीडि़त ने बैकुण्ठपुर थाना पहुंचकर शिकायत की.

Next Post

आंगनवाड़ी केंद्र में चोरी करने के बाद चोर लगा गए दूसरा ताला

Sun Oct 25 , 2026
रीवा, रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलखन स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 4 में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद गेट में दूसरा ताला लगाकर उसे सुरक्षित कर चले गए. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को चोरी की जानकारी उस वक्त हुई जब वह सुबह आंगनबाड़ी केंद्र […]

You May Like