आंगनवाड़ी केंद्र में चोरी करने के बाद चोर लगा गए दूसरा ताला

रीवा, रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलखन स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 4 में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद गेट में दूसरा ताला लगाकर उसे सुरक्षित कर चले गए. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को चोरी की जानकारी उस वक्त हुई जब वह सुबह आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची और ताला खोलने का प्रयास किया तो दरवाजे में लगा ताला नहीं खुला.

जिसके बाद इसकी सूचना स्थानी लोगों सहित पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान चोरी की वारदात होना पाया है फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है. घटना के संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धनेश्वरी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात चोरों ने आंगनबाड़ी केंद्र के गेट में लगे पुराने ताले को तोडक़र आंगनबाड़ी केंद्र के अंदर से टीवी आरो मशीन सहित बर्तन चोरी कर लिए है. चोरी के बाद अज्ञात चोरों ने जाने से पहले गेट में दूसरा तारा लगा दिया सुबह जब वह आंगनबाड़ी केंद्र खोलने पहुंची तो ताला नहीं खुला जिस पर उन्होंने आसपास के लोगों सहित पुलिस को सूचना दी.मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि अज्ञात चोरों ने आंगनबाड़ी केंद्र के अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है और जाते वक्त बतौर सुरक्षा दूसरा ताला लगा दिया है फिलहाल पुलिस मामले की शिकायत दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है.

Next Post

ग्राम दड़ में रफ्तार का कहर, बेकाबू कार ने तीन को कुचला, मौत

Sun Oct 25 , 2026
देवास। जिले के उदयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम दड़ में रविवार सुबह तेज रफ्तार कार ने मौत बनकर सड़क पर कहर बरपाया। बेकाबू कार ने पहले दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मारी और फिर घर के बाहर कुर्सी पर बैठकर अखबार पढ़ रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग को रौंदते हुए पेड़ […]

You May Like