
टीकमगढ़। शुक्रवार को खरगापुर नगर में अतिक्रमण के खिलाफ की गई बुलडोजर की करवाई । इस कार्यवाही के लिए बीते दिनों बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन प्रशासन को सौंपा था। जानकारी के अनुसार खसरा नंबर 332 /20.03 एकड़ में गोचर भूमि पर अवैध कब्जे का विरोध कर बजरंग दल ने बाजार बंद कराया था। इस का संज्ञान लेते हुए आज जिला प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण की मुहिम चलाकर कार्यवाही को अंजाम दिया है।
