बैरसिया में रूपयों के लेनदेन पर अधेड़ की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: बैरसिया इलाके में 26 अगस्त को हुई 55 वर्षीय मोकाम सिंह के हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने किया है. अधेड़ की हत्या करने वाला आरोपी उसके गांव का है. बैरसिया थाना पुलिस की पूछताछ में आरोपी अनिल यादव में स्वीकार किया है कि रूपये के लेनदेन को लेकर उसने यह हत्या की है. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है. बता दे की बैरसिया शमशाबाद रोड पर 26 अगस्त सुबह खून से सने एक अधेड़ व्यक्ति का शव सड़क किनारे पुलिस को बरामद हुआ.

पुलिस ने इस मामले में पड़ताल करते हुए जल्दी हत्यारे अनिल यादव को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी अनिल यादव ने पुलिस को बताया कि मोकम सिंह ने उससे ₹40 हजार रुपये लिए थे और इसकी उधारी उसने केवल ₹10 हजार रुपये दिए. 30 हजार रुपये वापस करने के लिए वह लगातार आनाकानी कर रहा था. जबकि उसके पास रूपये की कमी नहीं थी. 25 अगस्त की रात दोनों ने शराब एक साथ बैठकर पी. इसके बाद अनिल ने रुपए मांगे. मोकाम ने रुपए देने से इनकार कर दिया. इससे नाराज होकर अनिल ने मोकाम सिंह का गला घोटकर हत्या कर दी.

Next Post

भिण्ड में कड़ा सुरक्षा अलर्ट जारी, हर चौराहे पर सीसीटीवी

Fri Aug 29 , 2025
भिण्ड: शहर की संपूर्ण सुरक्षा को देखते हुए जिला कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने शहर के हर चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। इससे पुलिस को शहर में सतर्क निगरानी बनाए रखने में आसानी होगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों […]

You May Like