इंदौर: लव जिहाद फंडिंग मामले में फरार चल रहे कांग्रेस पार्षद अनवर कादिर शुक्रवार को अचानक अदालत में पेश हो गया. पुलिस उसे बीते एक माह से जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों में तलाश रही थी, लेकिन आरोपी ने फरारी के दौरान अपना हुलिया बदल लिया और शुक्रवार को कोर्ट खुलते ही वकील की ड्रेस पहनकर पेश हुआ.
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी भी चौंक गए.
जहां न्यायालय ने क़ादरी को 8 दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा कादिर पर लव जिहाद प्रकरण में आर्थिक मदद पहुंचाने और नेटवर्क को बढ़ावा देने के आरोप हैं. लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस लगातार दबोचने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह चकमा देकर छिपा हुआ था. कोर्ट में पेश होने के बाद अब इस पूरे प्रकरण में आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी. पुलिस भी आरोपी की फरारी और उसकी गतिविधियों की जांच कर रही है.
