सीहोर। नागपुर से प्रारंभ हुई स्वदेशी जागरण मंच एवं केट के संयुक्त तत्वाधान में स्वदेशी संकल्प यात्रा सीहोर में आई. तहसील चौराहा से प्रारंभ होकर कोतवाली चौराहे तक आयोजित की गई.
यात्रा का प्रारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नपा अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर, जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता, अजय जैन तथा केट जिला अध्यक्ष अंबर जैन ने रथ यात्रा को केसरिया झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया. यात्रा में स्वदेशी से संबंधित स्वदेशी वस्तुओं की सूची का वितरण भी किया गया। यात्रा में केट के सदस्य व्यापरीकरण के साथ ही स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता, स्वदेशी अपनाओ, देश को समृद्ध बनाओ जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे. कोतवाली चौराहे पर मंच के राष्ट्रीय परिषद सदस्य अरुषेन्द्र शर्मा द्वारा स्वदेशी संकल्प यात्रा का उद्देश्य, आवश्यकता एवं प्रासंगिकता पर एक छोटा विषय रखा. स्वदेशी संकल्प उपस्थित जन समुदाय को दिलवाया. इस संकल्प यात्रा में स्वदेशी जागरण मंच से मनोज यादव, हुकुम सिंह ठाकुर, प्रदीप सेंगर, संजय सक्सेना सहित स्वदेशी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जैन समाज अध्यक्ष अजय जैन, शील जैन, सुनील जैन, सुदीप लोवनिया, राजकुमार जैन, अजय जैन, सतीश धाकड़, मुकेश गुप्ता, राकेश मेवड़ा, प्रदीप साबू, सन्नी महाजन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे. अंत में आभार केट सीहोर के अध्यक्ष अंबर जैन ने व्यक्त किया.
