दमोह: पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि भापुसे के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक जनसुनवाई कार्यालय में मंगलवार को आमजन की समस्याएं सुनी गईं।जनसुनवाई में दूर-दराज से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया गया और त्वरित निराकरण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया, डीएसपी सौरभ त्रिपाठी, महिला थाना प्रभारी फेमिदा खान, शिकायत शाखा प्रभारी गरिमा मिश्रा, अभिषेक पटेल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।पुलिस प्रशासन ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन को त्वरित न्याय दिलाना और पुलिस व जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है।
Next Post
काली माता मंदिर में नवांकुर सखियों को बांटे गए पौधे और निकाली तिरंगा यात्रा
Tue Aug 18 , 2026
श्योपुर।:जन अभियान परिषद द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे ‘हरियाली यात्रा’ अभियान के क्रम में आज विजयपुर ब्लॉक के सेक्टर विजयपुर अंतर्गत ग्राम खेतरपाल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक श्योपुर की नवांकुर संस्था शिवांश युवक मंडल समिति द्वारा आयोजित इस […]
