काली माता मंदिर में नवांकुर सखियों को बांटे गए पौधे और निकाली तिरंगा यात्रा

श्योपुर।:जन अभियान परिषद द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे ‘हरियाली यात्रा’ अभियान के क्रम में आज विजयपुर ब्लॉक के सेक्टर विजयपुर अंतर्गत ग्राम खेतरपाल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक श्योपुर की नवांकुर संस्था शिवांश युवक मंडल समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 100 नवांकुर सखियों को 100 पौधों का वितरण किया गया।
​जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू सिंह गौतम के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम को उत्सव का रूप देते हुए गांव में महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा एवं तिरंगा यात्रा निकाली गई और भक्तिमय भजन-कीर्तन एवं देश भक्ति कृति का आयोजन किया गया।
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेंटर हेमंत शर्मा ने कहा, “यह पौधे नवांकुर सखियां कार्यक्रम के अंतर्गत वितरित किए गए हैं। जिस प्रकार हम अपने बच्चों की परवरिश करते हैं, ठीक उसी तरह इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी हर महिला को उठानी होगी, जिससे हमारा पर्यावरण हरा-भरा बना रहे।” उक्त कार्यक्रम में नवांकुर संस्था से हरेन्द्र धाकड़ , रमाकांत शर्मा, बलवीर प्रजापति, अभय शर्मा
मनीष शर्मा , राजपाल केवट ऊषा शर्मा रामकिताबी रावत , स्वाति मिश्रा समस्त नवांकुर सखियां, क्षेत्र की महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Next Post

पत्नी की हत्या के बाद दोनों बच्चों को तालाब में फेंका

Tue Aug 18 , 2026
इंदौर:कनाड़िया थाना क्षेत्र के झलारिया गांव में सोमवार रात पारिवारिक विवाद के बाद एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी अपने 10 वर्षीय बेटी और 8 वर्षीय बेटे को लेकर हिंगोनिया गांव के पास पहुंचा और दोनों बच्चों को तालाब में फेंक दिया. बेटा किसी तरह […]

You May Like

मनोरंजन