राजस्थान में भाजपा निकाय चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीतेगी: शेखावत

जोधपुर, 26 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने दावा किया है कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी निकाय चुनाव में जोधपुर और प्रदेश के लगभग सभी निकायों में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी। श्री शेखावत ने बुधवार सुबह दिल्ली से जोधपुर पहुंचने पर हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में यह दावा किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में जिस तरह से काम किया है, उसे देखते हुए वह पूरे भरोसे के साथ कह सकते है कि पार्टी निकाय चुनाव में एक बार फिर नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपना परचम फहराएगी।

निकाय चुनाव में दावेदारों की अधिक संख्या पर श्री शेखावत ने कहा कि स्थानीय निकाय के चुनाव में निश्चित रूप से दावेदार अधिक होते हैं। दावेदारों की संख्या अधिक होना लोकतंत्र के प्रति औरलोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति लोगों की आस्था को दर्शाता है। साथ ही पार्टी में क्षमतावान कार्यकर्ताओं की संख्या जिस तरह से बढ़ रही है, इसे बहुत सकारात्मक दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए।
युवाओं को टिकट देने को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि नगर निकाय के चुनाव में हमेशा ही युवाओं को अधिक अवसर मिलता है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 46 साल के हैं।

ऐसे में उन्हें लगता है कि भाजपा में युवाओं को अधिक मौका देने को लेकर यह प्रश्न अब बेईमानी हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मनुस्मृति संबंधी बयान पर श्री शेखावत ने कहा कि उन्हें लगता है कि श्री राहुल गांधी को हिंदू धर्म, सनातन, सनातन संस्कृति, सनातन के गौरव और सनातन के विचार के प्रति कितनी जानकारी है, यह उनके उस एक वक्तव्य से ही समझ में आ जाता है। सनातन समुद्र तल से भी ज्यादा गहरा है। सनातन के बारे में उनकी जानकारी कितनी गहरी है, यह उनके एक वाक्य से ही समझ में आ जाता है।

.....

Next Post

बहुत हुई महंगाई की मार का नारा देकर भाजपा ने जनता को गुमराह किया: विनय

Wed Aug 26 , 2026
जबलपुर:बहुत हुई महंगाई की मार का नारा देकर भाजपा ने जनता को गुमराह किया और सरकार में आते ही डीजल, पेट्रोल, शक्कर, प्याज, लहसुन, तेल जैसी आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान पर पहुंचा दिये हैं जिससे आज हर घर, हर व्यक्ति परेशान है। सरकार द्वारा जनता पर जबरिया लादी गई […]

You May Like

Play sound