सिंगरौली : जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश एवं आरटीओ के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत मालवाहक एवं यात्री वाहनों की लगातार जांच की जा रही है।इसी क्रम में अनियमितता पाए जाने पर वाहन क्रमांक एमपी 53 एचए 2233 एवं एमपी 66 एच 2013 को जप्त कर सुरक्षार्थ थाना मोरवा में खड़ा कराया गया।
अतिवृष्टि और कम दृश्यता को देखते हुए आरटीओ चेक पॉइंट पर वाहनों में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। समाजसेवियों के सहयोग से सड़क किनारे मौजूद आवारा पशुओं पर भी रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं, ताकि रात के समय उनकी दृश्यता बढ़े और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से नशे से दूर रहने, बारिश के दौरान नियंत्रित गति से वाहन चलाने और अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है।
