श्रावण मास में होगी नर्मदेश्वर प्राण प्रतिष्ठा

सीहोर। जनता कालोनी वर्कशाप रोड़ पर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण किया गया है. मंदिर में देर रात्रि को मासिक शिवरात्रि के पावन अवसर पर महिला मंडल के तत्वाधान में भजन संध्या का आयोजन किया गया.

इस मौके पर पुजारी जसवंत सिंह दरबार ने बताया कि आगामी श्रावण मास में नव निर्मित मंदिर में भगवान नर्मदेश्वर महादेव की प्राण- प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान सभी मांगलिक कार्य विधि- विधान से संपन्न कराए जाएंगे. श्री दरबार ने बताया कि मां शारदा भवानी महिला मंडल में बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर में मासिक शिवरात्रि का आयोजन करती आ रही है. प्रत्येक माह यहां पर भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है. इस दौरान वहां मौजूद अतिथियों का सम्मान किया गया.

 

Next Post

82 वर्षीय महिला से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Tue Jul 14 , 2026
इंदौर: मल्हारगंज पुलिस ने 82 वर्षीय महिला से चेन लूटने की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, वारदात में इस्तेमाल किया चाकू और चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है. आरोपियों से शहर में हुई […]

You May Like

Play sound