82 वर्षीय महिला से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

इंदौर: मल्हारगंज पुलिस ने 82 वर्षीय महिला से चेन लूटने की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, वारदात में इस्तेमाल किया चाकू और चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है. आरोपियों से शहर में हुई अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है.
पुलिस के अनुसार, गुरुवार 9 जुलाई की सुबह साउथ राजमोहल्ला निवासी इंदिरा जैन मंदिर जा रही थीं.

इसी दौरान पल्सर बाइक पर आए तीन बदमाश उनके गले से करीब 8 से 10 ग्राम वजनी सोने की चेन झपटकर फरार हो गए थे. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर की सूचना पर एयरपोर्ट के मुख्य गेट के पास तीनों आरोपियों की घेराबंदी की.
पुलिस को देखकर आरोपी बाइक से भागने लगे, लेकिन गोकुलधाम कॉलोनी के पास पुलिया पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई. इसके बाद पुलिस ने रोशन सिंह, सुलिंदर सिंह और सुखवीर सिंह, निवासी द्वारकापुरी, को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली. जांच में यह भी सामने आया कि वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक अहीरखेड़ी क्षेत्र से चोरी की गई थी. पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है.

Next Post

इंस्टाग्राम हैक करने के शक में युवक से मारपीट

Tue Jul 14 , 2026
सीहोर। सोशल मीडिया अकाउंट हैक करने के संदेह में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. घटना श्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोठी जोड़-घाटपलासी रोड की है. पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. […]

You May Like